रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-मगहर रेलवे स्टेशन के बीच बरदहिया बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।
कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बरदहिया बाजार के निकट सेंट थॉमस स्कूल के दक्षिण रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। युवक की उम्र 25 वर्ष आंकी गई। युवक आसमानी मठमैला रंग का शर्ट और नीले रंग का जिंस पहने था। ट्रैक के बगल में चप्पल मिला। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराए जाने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।