फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मतदान दिवस के दिन निभाएं कर्तव्य

विज्ञापन
मतदान दिवस के दिन निभाएं कर्तव्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम रवीश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व समझाते हुए 12 मई को शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। डीएम ने मतदाता सूची से वंचित लोगों से ऑनलाइन आवेदन कर नाम शामिल कराने की अपील की।
विज्ञापन

स्वीप की तरफ से आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान का उद्घाटन करने पहुंचे डीएम ने कहा कि 18 वर्ष पूरा कर पहली बार मतदाता बने युवाओं को मतदान के लिए अधिक जोश दिखाना होगा। इस महाविद्यालय में सभी लोगों ने मतदाता बनकर नागरिक होने का प्रथम चरण पूरा कर लिया है। अब वे 12 मई को मतदान कर जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं। हो सकता है कि अब भी कुछ लोग मतदाता बनने से वंचित रह गए हों। ऐसे लोगों के लिए 15 अप्रैल तक मतदाता बनने का अवसर है। ऐसे छूटे हुए व्यक्ति परिचय पत्र एवं फोटो के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएलओ से संपर्क कर या ऑनलाइन  मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर लें। डीएम ने कहा कि जिले के 1420 बूथों पर बिजली, पानी, रैम्प, शौचालय, छाया, रास्ता आदि की सुविधा मुकम्मल की जा रही है। महिला और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान में विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। पैर से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जा रही है। दृष्टि बाधित दिव्यांग मतदाता के लिए सहायक देने की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं के लिए अलग से लाइन लगाई जाएगी। गोद में छोटा बच्चा लेकर आने वाली तथा गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। डीएम ने महाविद्यालय की छात्राओं से अपील की कि 12 मई को वे स्वयं मतदान करने के साथ पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें