फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख-प्यास से 12 पशुओं ने तोड़ा दम

विज्ञापन
भूख-प्यास से 12 पशुओं ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। बौधरा गांव में लावारिश और छुट्टा पशुओं को रखने के लिए बना अस्थाई पशु आश्रय केंद्र ही पशुओं के लिए जानलेवा हो गया। चारा-पानी का अकाल और चारों तरफ खोदी गई गहरी खाई को लांघ न पाने के चलते यहां एक-एक कर 12 पशुओं की मौत हो गई। कई और पशु गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। बुधवार को प्रशासन ने मरे पशुओं को दफनाने के लिए एक ठेकेदार से जेसीबी की मांग की तब यह मामला चर्चा में आया। एसडीएम ने पूरे प्रकरण से डीएम को अवगत कराया है। 
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों को राहत देने के लिए अस्थाई तौर पर बौधरा ताल के पास पशु आश्रय केंद्र बनाया गया है। छुट्टा पशुओं को यहां रखने के लिए चारों तरफ से गहरी खाई खोद दी गई है, लेकिन प्रशासन करीब 200 पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा व पानी का इंतजाम नहीं कर पाया। एक बार पशुओं को यहां कैद करने के बाद अधिकारियों ने बेजुबानों की तरफ देखा भी नहीं। बुधवार को घूरापाली गांव निवासी और ठेकेदार बृजेश यादव से बीडीओ ने जेसीबी मांगी तब इसकी चर्चा शुरू हुई। बृजेश के अनुसार जहां पशुओं को घेरकर रखा गया है वहां करीब 12 पशुओं के शव इधर-उधर पड़े थे। कई पशुओं के शव तो खाई में ही पड़े थे। चर्चा फैलते ही बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह और एडीओ पंचायत मैनुदद्दीन सिद्दीकी अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होते ही एसडीएम प्रेमप्रकाश अजोर भी वहां पहुंचे और मौके की स्थिति को देखते हुए विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी। एसडीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण से डीएम को अवगत कराया गया है। पशुओं की मौत कैसे हुई इसकी जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें