फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस सुरक्षा में डीएपी का वितरण, लंबी कतार में लगी महिला बेहोश

Fri, 22 Nov 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। साधन सहकारी समिति मेंहदूपार में शुक्रवार को डीएपी का वितरण निर्धारित मूल्य पर किया गया। किसी तरह का हंगामा न होने पाए इसके लिए धर्मसिंहवा थाने की पुलिस भी मौजूद रही। वितरण के दौरान कतार में लगी एक महिला बेहोश भी हो गई, लोगों ने उसे घर पहुंचाया। शाम होने तक कतार में लगे दर्जन भर किसानों को डीएपी खत्म हो जाने के कारण नहीं मिल सका।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति मेंहदूपार में बृहस्पतिवार को निर्धारित मूल्य से अधिक लिए जाने के विरोध पर डीएपी वितरण का कार्य बंद कर दिया गया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता प्रकाशित किया। जिस बाद अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को डीएपी के निर्धारित मूल्य (1350 रुपये) में वितरण कार्य पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ। वितरण कार्य के दौरान बीच-बीच में लोग हंगामा करते दिखे। शुक्रवार को भी सुबह चार बजे से समिति पर लोग लाइन लगाना शुरू कर दिए थे। वितरण के दौरान लाइन में लगी एक महिला बेहोश होकर गिर गई। लोगों ने उसके घर मेंहदूपार भिजवा दिया, हालांकि उसे खाद नहीं मिल सका। डीएपी वितरण के दौरान जुगाड़ से लेने वाले लोगों के विरोध में हंगामा भी होता देखा गया। शाम तक समिति के गोदाम में रखा डीएपी समाप्त हो जाने के बाद भी लगभग दर्जन भर लोग खाद से वंचित रह गए और मायूस होकर घर चले गए।

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें