फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क के बीच बिजली के पोल से हादसे का खतरा

Thu, 26 Dec 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 सोनाड़ी के पास राम जानकी मार्ग पर लगा विद्युत पोल।
विज्ञापन
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर सोनाड़ी गांव के पास सड़क के बीचों-बीच खड़ा विद्युत पोल खतरे को दावत दे रहा है। कस्बे के लोग विद्युत पोल को हटाए जाने की मांग कई बार कर चुके लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र स्थित राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सोनाड़ी के पास सड़क का निर्माण कार्य करीब पूर्ण हो चुका है। अन्य जगह सड़क के दायरे में जो पोल लगे हुए थे उसे तो हटा दिया गया, लेकिन एक पोल अज्ञात कारणों से हटाया नहीं गया। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही साथ खतरा भी बना हुआ है।
कस्बा वासी बैजनाथ मद्धेशिया, रमेश, रामकुमार, सूर्य प्रकाश, राजाराम आदि का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान किसी व्यापारी का छोटे से छोटा सामान सड़क के दायरे में पढ़ रहा है तो कार्यदाई संस्था के लोग उसे तत्काल हटवा दे रहे हैं। लेकिन सड़क के बीचो-बीच खड़े विद्युत पोल पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

जिसे कभी भी अप्रिय घटना घटने की संभावना प्रबल है। इस संबंध में एनएचआई के सलाहकार अमित कुमार तिवारी का कहना है कि जल्द ही उस विद्युत पोल को भी बिजली निगम से कहकर हटवा दिया जाएगा।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें