फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंखे से लटकता मिला युवती का शव

Thu, 26 Dec 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के नौरंगिया गांव में बुधवार की सुबह एक युवती का शव उसके घर के अंदर पंखे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो काजल अग्रहरि (19) पुत्री रामकिशुन का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। मां लहरदेई ने बताया कि घर में सिर्फ वह काजल और उसकी बहू ही रहती थी।
पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका एक भाई है जो बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। काजल ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सीओ खलीलाबाद अजीत चौहान का कहना है कि फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया है। प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें