फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों और ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Sat, 17 Aug 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे लोग, झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रक्षाबंधन का पर्व सोमवार काे मनाया जाएगा। ऐसे में लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। जिसके कारण ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेन में कन्फर्म टिकट न मिलने की वजह से लोग बसों से ही घरों को जा रहे हैं। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को है। ऐसे में विभिन्न शहरों में काम करने वाले लोग घरों को लौट रहे हैं। ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण लोगों को जनरल कोच में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे राम दयाल ने बताया कि कानुपर जाना है, लेकिन कंफर्म टिकट न मिलने के कारण जनरल कोच से जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में कोच में प्रवेश करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। दूसरी तरफ जो लोग ट्रेन से सफर करने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं वह लोग बसों के सहारे हो गए है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर अस्थाई बस स्टाप पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। लखनऊ के लिए बस पकड़ने आए दीनदयाल, सुनील कुमार आदि ने कहा कि बसें भरी हुई आ रही है। जिसके कारण परिवार के साथ बस में प्रवेश करने में दिक्कत हो रही है। काफी प्रयास के बाद बस में तो चढ़ गए, लेकिन सीट नहीं मिली। जिससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


यात्रियों को सफर में परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 18 अगस्त को 12 बजे रात्रि से 19 अगस्त के 12 बजे रात्रि तक महिलाओं को बसों में निशुल्क सफर करने का मौका मिलेगा।
- टीएन दूबे, प्रभारी रोडवेज खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें