फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला समेत दो झुलसे 

Wed, 18 May 2016 12:29 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला समेत दो लोग झुलस गए। झुलसी महिला को परिजन सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि झुलसे युवक का महुली कसबे में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मुखलिसपुर निवासी संजय की 24 वर्षीया पत्नी सुलेखा मंगलवार को संदिग्ध हाल में झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। चर्चा है कि किसी बात को लेकर पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। इस कारण महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा लिया। इस संबंध में एसओ महुली संतोष तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला ने पति से नाराज होकर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलने की कोशिश की। 

 इसी तरह छितही गांव में 35 वर्षीय लल्लू पुत्र श्रीराम अविवाहित है। मंगलवार को वह संदिग्ध परिस्थिति में जल गया। परिजन उसे महुली कसबा स्थित एक प्राईवेट चिकित्सक के यहां लाकर उपचार करा रहे हैं। पूछने पर परिवार के लोग आग लगने की वजह नहीं बता पाए। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें