फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग- अलग हादसे में दो की मौत

Thu, 17 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली और मेंहदावल क्षेत्र में मंगलवार एवं बुधवार को हुए अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।   
विज्ञापन

  कांटे प्रतिनिधि के अनुसार भुजैनी गांव के डिहुलिया निवासी 23 वर्षीय अरुन कुमार पटेल पुत्र चंद्रभान पटेल बुधवार को खेत देखने गए थे। वापस लौटते समय भुजैनी चौराहे के पास पीछे से  एक डीसीएस से उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोग पहले उन्हें निकट के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, वहां से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव वालों ने बताया कि अरुन कुमार बीटेक किया था। नौकरी के लिए प्रयासरत था। दो भाईयों और एक बहन में अरुन कुमार बड़ा था। उसकी मौत से पीड़ित परिजन और गांव के लोग गमगीन थे। चौकी इंचार्ज कांटे विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई न तो सूचना मिली है और न ही तहरीर। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के डमरूवर निवासी 45 वर्षीय हरिराम गुप्ता तुनियांवा चौराहे से मंगलवार की शाम सब्जी खरीद कर साइकिल से घर लौट रहा था। डमरूवर गांव के समीप विपरीत दिशा से गुजरे एक बाइक सवार से आमने- सामने की टक्कर हो गई । इसमें हरिराम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया । मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में रात उनकी मौत हो गई । मौत की सूचना जैसी ही परिजनों को मिली घर पर कोहराम मच गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें