फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल के साथ जीजा-साले गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2016 12:10 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए आई सरिया और डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का माल भी इनके कब्जे से बरामद किया गया है। एसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह नेताओं के इशारे में वारदात करता था। बुधवार को सीओ सदर अंबरीश भदौरिया ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे निर्माण स्थल पर आए दिन डीजल, सरिया व अन्य मैटेरियल चोरी हो रहा था।  इस मामले में पुलिस ने तालग्राम थाने के चौखटा गांव के दयाराम पुत्र जीवालाल व तिर्वा कोतवाली के हरिहरपुर गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र लक्ष्मी नरायन को मंगलवार की रात एक्सप्रेस वे के पास चौखटा गांव के पास गिरफ्तार किया।

आरोपी दयाराम रिश्ते में जयप्रकाश का जीजा है। पुलिस ने बताया कि दयाराम के पास से एक चापड़, जय प्रकाश के पास से एक छुरी बरामद हुई है। इनकी निशानदेही पर दो दिन पहले चुराया गया 100 लीटर डीजल, तीन ड्रम व सरिया बरामद हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में कई अन्य चोरियों के बारे में भी जानकारी हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दयाराम ने बताया है कि वह हाइवे निर्माण स्थल से डीजल चुराने के बाद अपने ट्यूबवेल पर स्टाक करके रखता था। तालग्राम क्षेत्र के नेताओं के कहने पर वह चोरी करता था। चोरी किया गया माल सफेदपोश नेता कम दामों में खरीदते थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें