फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों में चलीं लाठियां, सात घायल

Wed, 04 Nov 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के तरयापार गांव के गुरहवा पुरवा में चुनावी मामले को लेकर दो सगे भाइयों के बीच लाठियां चलीं। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। दोनों पक्षों के पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन

तरयापार गांव निवासी रामकिशुन पुत्र खेलावन बीडीसी चुनाव जीत गए। जबकि उनके सगे भाई बलिराम पुत्र खेलावन दूसरे प्रत्याशी के समर्थक रहे हैं। चुनावी टिप्पणी को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में गाली गलौज के साथ लाठियां भी चलने लगीं। सूचना पर महुली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत हो गया। मंगलवार को फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में रामकिशुन, प्रदीप व ज्ञानमती पत्नी रामकिशुन घायल हो गए। जबकि बलराम की तरफ से बलराम, राजकुमारी, गुलगुला व रामअनुज की पत्नी घायल र्हुइं। इस मामले में महुली पुलिस ने रामकिशुन पक्ष से रामकिशुन, धर्मेंद्र व प्रदीप को तथा बलराम पक्ष के बलराम व श्यामवीर को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें