फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 10 Feb 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के समीप शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चांदीडीहा गांव निवासी मधुरेश पुत्र ब्रह्मदेव बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के अतडौडा गांव निवासी सुग्रीव के साथ बस्ती वाया महुली होते हुए चांडीडीहा गांव जा रहा था। बाइक सुग्रीव चला रहा था। दोनों माता गांव के पास पहुंचे ही थे कि उसी समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें