फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक की मौत, दो घायल

Tue, 19 Apr 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के मनियरा हाइवे के पास मंगलवार को खड़ी ट्रक में पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे मौके पर चालक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई। आस पास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर में लखनऊ की तरफ से एक ट्रक फल लादकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। अभी वह मनियरा के पास पहुंचा ही था कि उसका पहल पहिया फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरा समाप्त हो गया और मौके पर ही इलाहाबाद निवासी ट्रक चालक सोनू की मौत हो गई।
ट्रक में सवार नवी नेपाल निवासी खलासी राहुल भी घायल हो गया। इसके साथ ही पहले से खड़े ट्रक का खलासी अहिरौली कुशीनगर निवासी प्रदीप भी टक्कर की वजह से घायल हो गया। घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने सहयोग कर ट्रक का हिस्सा किसी तरह से हथौड़ी और छेनी से काट कर अलग किया और ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर पूरी तरह से कुचल गया था। इसी दौरान कोतवाली के एसएसआई रूदल यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुुंच गए। पुलिस ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस मंगाया और घायल खलासी को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएसआई रूदल यादव का कहना है कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल दो अन्य खलासी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर  परिजनों को सूूचना दे दिया गया है।   लालच ने ली ट्रक चालक की जान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली में मनियरा हाइवे के पास हादसे में ट्रक  चालक की मौत की वजह इनाम में मिलने वाली रकम बताई जा रही है। घायल खलासी राहुल का कहना था कि ट्रक में मौसमी फल लदा था। जितनी जल्दी उसे गोरखपुर पहुंचाया जाता तो वहां पर इनाम मिलता। इसी को लेकर ट्रक चालक सोनू ट्रक तेजी से चला रहे थे। ताकि जल्दी गोरखपुर पहुंच जाए और इनाम ले ले। मनियरा के पास अचानक ट्रक का पहिया दब गया और ट्रक जाकर दूसरे ट्रक में भिड़ गई। हादसे से सहमे राहुल ने बताया कि अगर ट्रक की रफ्तार धीमी रही होती है तो शायद यह हादसा नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें