फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मड़या मोहल्ले में सोमवार की रात चोरो ने एक घर का दरवाजा का ताला तोड़कर एक लाख के सामान उठा ले गए। मंगलवार सुबह गृह स्वामी को चोरी की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

मड़या निवासी विंद्रावती पत्नी कमलदेव ने बताया कि 22 अप्रैल को उनकी मां का निधन हो गया था। इस वजह से वह परिवार समेत मायके चली गई थी और घर पर ताला बंद था। मंगलवार की सुबह  जब घर पर आई तो देखा की दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और बाक्स टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि बाक्स में रखा एक लाख का जेवर, पीतल के बर्तन, कपड़ा व पांच हजार रुपये नकदी गायब था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कुशलपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें