पुलिस चौकी के सटे मदरसे में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर(संतकबीरनगर)। रविवार की रात पौली पुलिस चौकी के करीब मदरसे में रविवार की रात चोरों ने हाथ साफ किया। इससे पुलिस की सक्रियता की भी पोल खोल दी। ताला तोड़कर मदरसे में हाथ साफ करने वाले चोरों ने कमरे को खंगाल कर सामान को तितर-बितर कर दिया।
मदरसा बुस्तानुल उलूम और पौली में बनी पुलिस चौकी की दीवार सटी हुई है। पुलिस चौकी के रास्ते से भी लोग मदरसे पर आया-जाया करते हैं। प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल कलाम हम्माद मजाहरी का कहना है कि मदरसे के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरे में रखी आलममारी को तोड़ दिया। सामान को तितर बितर कर दिया। नकदी समेत जेवर कपड़ा आदि सामान लेकर चले गए। पुलिस चौकी के बगल इतने इत्मिनान के साथ चोरी करना यह साबित करता है कि चोर बहुत ही निडर थे और दुस्साहस करके चोरी को अंजाम दिए। पौली में पुलिस चौकी के बगल हुई चोरी की घटना पर लोग पुलिस की मुस्तैदी और उसके कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाने लगे है।