फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक गड्ढे में पलटा, ड्राइवर की जान बची

Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ट्रक गड्ढे में पलटा - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर सेहुड़ा गांव के पास गुरुवार की सुबह यूरिया खाद लदा ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। गड्ढे में पानी होने से नीचे दबी कुछ बोरी यूरिया खाद खराब हो गई। जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई। सड़क के किनारे बना एक मकान भी क्षतिग्रस्त होने से बाल बाल बच गया।   
विज्ञापन

 बस्ती जनपद से एक ट्रक यूरिया खाद लेकर मेंहदावल जा रहा था। सुबह चार बजे सेहुड़ा गांव के पास ट्रक के दाहिने तरफ का अगला टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। चीख पुकार पर पहुंचे लोगों ने ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काफी तेज गति में था। टायर फटने के बाद करीब सौ मीटर तक सड़क पर पहिया घिसने के बाद सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के टायर फटने व ट्रक पलटने की आवाज काफी तेज होने से आसपास के लोग सहम गए। बगल में नसीर का घर बाल बाल बच गया। घर में ट्रक की टक्कर होने पर बड़ी घटना हो सकती थी। गांववालों ने पंपिंग सेट लगाकर गढ्ढे से पानी निकाला और पलटे ट्रक को निकालने में मदद की। दुधारा थाना के करमाखुर्द गावं निवासी ट्रक ड्राइवर अंबिका प्रसाद ने बताया कि टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गड्ढे में पानी होने से नीचे की यूरिया खाद का नुकसान हुआ है। ट्रक की बॉडी दब गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें