फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में करंट लगने से दुकानदार की जान गई

विज्ञापन
खेत में करंट लगने से दुकानदार की जान गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलहर(संतकबीरनगर)। बखिरा क्षेत्र के जंगल दशहर गांव निवासी 50 वर्षीय दुकानदार की सोमवार की सुबह करीब 11 बजे चिरैहवा चौराहे के पास करंट लगने से मौत हो गई। दुकान का सामान लेने चौराहे पर गए दुकानदार नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ चले गए थे। खेत में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विद्युत निगम के साथ-साथ अन्य अफसरों को दी है। 
विज्ञापन


जंगल दशहर गांव निवासी समीउल्लाह घर में ही दुकान चलाते थे। पत्नी तैयबा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे पति दुकान के लिए सामान लेने चिरैहवा चौराहे पर गए थे। दुकानदार ने बताया कि सामान निकालकर रखने के बाद वह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ चले गए। कुछ देर बाद उधर खेलने गए बच्चों ने एक व्यक्ति को बिजली के तार में लिपटा हुआ देखकर शोर मचाया। चौराहे व आसपास के लोग वहां पहुंचे और विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई।ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से 11 हजार वोल्ट का तार लटका हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बखिरा पुलिस को भी दी। घटना की सूचना मिलने पर गांव व घर के लोग पहुंचेे और शव लेकर घर आ गए। देर शाम तक शव दरवाजे पर रखा था। इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से दुकानदार के मौत की सूचना उन्हें नहीं थी। हल्के के सिपाही को भेजकर घटना की जानकारी कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें