फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक के साथी को पीटा

Sun, 18 Sep 2016 11:20 PM IST
sant kabir nagar, up, india 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार गांव के पास रविवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर भाग निकला। सूचना पर घायल युवक के गांव का उसका साथी भी वहां पहुंच गया। भागे बाइक चालक के बारे में पूछताछ करने से नाराज कुछ लोगों ने राड से प्रहार कर उसे भी घायल कर दिया।
विज्ञापन


 गंगौली गांव निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र अमरुल्लाह बाइक से खलीलाबाद की तरफ जा रहा था। उसी दौरान बाहिलपार गांव के पास सामने से दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें मोहम्मद कासिम घायल हो गया। जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर भाग निकला। घटना की सूचना पर उसके गांव का रहने वाला साथी मोहम्मद दाऊद बाइक से वहां पहुंच गया।

घायल होकर तड़प रहे मोहम्मद कासिम को देख कर नाराज हो गया और भागे बाइक चालक के बारे में पूछताछ करने लगा। उसी दौरान वहां मौजूद बाहिलपार गांव के कुछ युवकों ने राड से उसकी पिटाई कर दी। वारदात करने के बाद हमलावर भाग निकले। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसआई शिवपति त्रिपाठी,एसआई रामभवन यादव और कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


 जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पिटाई से घायल हुए मोहम्मद दाऊद को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसएसआई रुदल यादव ने बताया कि पीड़ित परिजनों के मुताबिक दुर्घटना करके भागना वाला बाइक सवार बाहिलपार गांव का रहने वाला था। घायल युवक के साथी की पिटाई करने वाले लोग भी बाहिलपार गांव के ही निवासी बताए गए है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर दुर्घटना और मारने पीटने का दो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें