फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 08 Aug 2016 11:10 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित किशोरी से रविवार रात गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त किशोरी किसी काम से बाहर गई थी। जानकारी के बाद सोमवार को पहुंची पुलिस ने जांच शुरू  कर दी। 
विज्ञापन


पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीया बेटी रविवार रात साढ़े दस बजे शौच के लिए अकेले गई थी। उसी दौरान गांव निवासी मोहम्मद आलम रास्ते में घात लगाकर बैठा था। वह किशोरी को चाकू के बल पर बाजरे के खेत में खींच ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

काफी देर तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो गांव वालों के साथ पूरब दिशा की ओर ढूंढते हुए गया। जहां बाजरे के खेत के करीब टार्च जलाते हुए वह लोग आगे बढ़े तो आहट सुनकर आरोपी भागने लगा। उसने गांव के लोगों के साथ आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


मौके पर उसके एक पैर का चप्पल और शर्ट की फटी कॉलर के अलावा आपत्तिजनक सामग्री मिली है। आरोप है कि भागते दौरान आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। साथ ही धमकी दी कि थाने पर गए तो जान से मार दूंगा। सोमवार को पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी पर एएसपी अशोक वर्मा, सीओ आर के सिंह, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता के घर के पास ही आरोपी की आटा चक्की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद आलम के खिलाफ दुष्कर्म, जानमाल की धमकी, पाक्सो और एससी/एसटी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें