फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर रेप का प्रयास, गला दबाया

Mon, 08 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
चक्की से आटा लेने जा रही किशोरी को दो युवक सोमवार को बाइक पर जबरन बिठाकर दिनदहाड़े अगवा कर ले गए। थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर खराब खड़े ट्रक में डालकर उससे रेप का प्रयास करने लगे। किशोरी चीखी तो आरोपियाें ने उसका गला दबा दिया। इससे वह अचेत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख ने किशोरी
विज्ञापन


को बचाया और उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कदौरा निवासी एक 16 वर्षीय दलित किशोरी सोमवार की शाम करीब चार बजे कस्बा स्थित चक्की पर आटा लेने जा रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया। ये दोनों उसे हरचंदपुर गांव के पास लेकर पहुंचे।

यहां कई दिनाें से खराब पड़े खाली ट्रक में डालकर उससे रेप का प्रयास करने लगे। किशोरी विरोध करते हुए चीखी तो आरोपियाें ने उसका गला दबा दिया। इससे वह अचेत हो गई। वहां से गुजर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख ने जब चीख सुनी तो उन्हाेंने ट्रक में देखा और आरोपियाें को ललकारा। इस पर वे बाइक से भाग गए। पूर्व ब्लाक प्रमुख उसे लेकर सीएचसी पहुुंचे और परिजनाें
विज्ञापन


को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाए। इस बावत थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी साक्ष्य संकलन कर लाई है। आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। अभी किशोरी अचेत है होश में आने के बाद आरोपियाें के नाम भी स्पष्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें