फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन बीडीसी सदस्य ने सपा नेता को पीटा

Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर में प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर धनघटा चौराहे पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे सपा के एक वरिष्ठ नेता को गांव के बीडीसी सदस्य ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पीट दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। घायल सपा नेता की तहरीर पर बीडीसी सदस्य समेत चार पर केस दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया गया। जबकि घायल सपा नेता को सीएचसी मलौली भिजवाया गया। 
विज्ञापन


बकौलीकला गांव निवासी सपा नेता काजी एजाज और उसी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर आलम के बीच प्रधानी के चुनाव विवाद चल रहा था। पूर्व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष काजी एजाज का आरोप है कि उनके गांव बीडीसी सदस्य नूर आलम में दो-तीन लोगों के साथ मिलकर उन्हें पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बीडीसी सदस्य ने भी सपा नेता पर मारपीट का आरोप लगाया है। धनघटा चौराहे पर हुई इस मारपीट के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

 चर्चा है कि कोटे की दुकान को लेकर भी गांव में विवाद चल रहा है। मारपीट के पीछे इसे भी कारण बताया जा रहा है। एसओ आरडी मौर्य ने बताया कि बीडीसी सदस्य ने सपा नेता को मारपीट को    घायल किया है। सपा नेता की तहरीर पर केस दर्ज बीडीसी सदस्य समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं घायल सपा  नेता को सीएचसी मलौली भिजवाया गया है। सपा नेता ने तहरीर दी है। इस आधार पर मारपीट पीट करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें