संयुक्त शिक्षा मित्र मोर्चा संघ की बैठक शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में हुई। इसमें पिछले दिनों शिक्षा मित्र से समायोजित शिक्षक सुरेंद्र चंद्र कन्नौजिया का विद्यालय परिसर से अपहृत करने वाले अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
संघ के अध्यक्ष रणजीत राय और बृजेश चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। जो बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करता है। वह नहीं सुरक्षित है तो भला और कौन सुरक्षित होगा। प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में तैनात सहायक अध्यापक को सोमवार की सुबह कुछ लोग स्कूल परिसर से मारपीट कर अगवा कर लिया गया। शिक्षक भले ही मुक्त हो गए हैं, लेकिन अपहरण के आरोपियों को पुलिस अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से बैठक के माध्यम से अपहरणकर्ताओं की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। इस अवसर पर नीतिश सिंह, विनोद यादव, हनुमान चौरसिया, रामराज पाल, राजेश कुमार, महेंद्र यादव, छैल बिहारी चौधरी, उमाकांत मौर्य, रूद्रेश चौधरी, रमाकांत मोर्य, मान सिंह, गोपाल सिंह, रामसजीवन, शोभनाथ यादव, गोपाल यादव, वायुनंदन त्रिपाठी, सुग्रीव मौर्य, संदीप चौधरी, प्रमोद कुमार मौर्य, बृजबिहारी, जय सिंह यादव, जय हिंद समेत अन्य मौजूद रहे।