धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव में गुरुवार के शाम मेड़ बांधने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस दोनो पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
मड़पौना गांव के दयाराम का कहना है कि वह अपने खेत का मेड़ बांध रहे थे। उसी समय उनके भाई चंद्रिका पहुंचे और मेड़ बांधने से रोकने लगे। जब रोकने का कारण पूछा तो गाली गलौज देने लगे। जिसे सुनकर दोनो लोगो के परिजन वहा पहुंच गए। आरोप है कि चंद्रिका के पक्ष के लोग लाठी डंडा से प्रहार शुरु कर दिए जिससे दयाराम के पक्ष से दयाराम समेत कौशिल्या, संजू, जुलेबा घायल हो गई।
जबकि चंद्रिका का कहना है कि दयाराम बढ़कर उनके हिस्से की जमीन में मेड़ बांध रहे थे। मना कि तो वह और उनके परिवार के लोग उन्हें तथा राजकुमारी और राधिका को मारपीट कर घायल कर दिए। एसओ एमपी चतुर्वेदी का कहना है कि दोनो पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनो तरफ के चार-चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।