जिले में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा धनघटा खलीलाबाद मार्ग के विधियानी गांव के पास और दूसरा हादसा धनघटा चौराहे के पास हुआ।
शुक्रवार को धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर बिधियानी गांव के पास धनघटा की ओर जा रही एक टेपों अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बाइक के साथ खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे टेपों चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना में टेपों चालक का सिर में चोट आई, जबकि दो अन्य को मामूली चोर्टें आइं। घायलों में टेंपो चालक और अन्य दो लोग बिधियानी के ही निवासी बताए गए हैं।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, रामजानकी मार्ग पर धनघटा चौराहे से हैंसर की ओर जा रहा बालू लदा ट्रक थोड़ी ही दूर आगे जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और खलासी तो किसी तरह बच गए, लेकिन घटनास्थल के पास ट्रक के बगल में खड़ा गागरगाड निवासी सुडडू(28) बालू के नीचे दब गया। उसे दबा हुए देख वहां मौजूद लोग शोर मचाए तो तमाम लोग आ पहुंचे।
किसी तरह सुडडू को बालू के नीचे से बाहर निकाला गया । परिजन उसे लेकर सीएचसी मलौली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।