संतकबीरनगर। मुंबई पुलिस ने बखिरा पुलिस के सहयोग से मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले और महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी की अश्लील वीडियो क्लिप बनाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर चली गई।
एसओ बखिरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मलिकजोत गांव का निवासी रियाज कुछ माह पहले मुंबई कमाने गया था। मुंबई में वह अपनी बहन के घर पर रहता था। उसी बीच बहन के पड़ोस में रहने वाली एक महिला से उसने पहले नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप के अनुसार बाद में उसने दुष्कर्म किया।
आरोप यह भी था कि पीड़ित महिला की 13 साल की बेटी के साथ भी आरोपी युवक ने बदसलूकी की और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाई। मुंबई के देवनार थाने में आरोपी रियाज के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मैजिक रोमानिया एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
आरोपी मुंबई में पकड़े जाने के डर से भाग कर गांव चला आया था। मुंबई से आए एसआई मोहिते जिले की पुलिस को जानकारी दी और आरोपी की गिरफ्तारी में मदद मांगी। आगे बताया कि मुंबई पुलिस और बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी रियाज को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने पूरे मामले की जानकारी दी। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो क्लिप मिली। उसके वारदात करने के दुस्साहस को सुनकर और अश्लील क्लिप देखकर पुलिस भी दंग रह गई। आगे बताया कि मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को चली गई।