फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद पर छेड़छाड़ का आरोप 

Thu, 04 Aug 2016 11:29 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
छेड़छाड़ का अाराेप में केेेस।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर कस्बे की रहने वाली एक महिला से छेड़खानी करने और मंगलसूत्र छीनकर ले जाने के आरोपी में पुलिस ने पूर्व सभासद समेत तीन लोगों पर कोतवाली में केस दर्ज किया है। घटना 28 जून 2016 की बताई जा रही है। इधर-उधर भटकने के बाद जब महिला ने सीओ को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत मगहर की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप था कि 28 जून की रात 11 बजे वह अपनी झोपड़ी में सोई थी। इसी दौरान तिवारी टोला निवासी धर्मेंद्र यादव, देवीलाल सैनी और एक अज्ञात व्यक्ति उसके छप्पर में घुस आए। आरोप था कि लोग उसके साथ बदनीयती से छेड़छाड़ करने लगे। 
उसने शोर मचाया तो देवीलाल सैनी गले से मंगलसूत्र खींच लिया और लोग भाग गए। मौके पर आरोपियों की बाइक छूट गई। कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पूर्व सभासद धर्मेंद्र यादव,देवी लाल सैनी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी और चोरी का केस दर्ज हुआ है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे,उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज मगहर करुणाकर पांडेय को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें