करनाल में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
घरेलू विवाद के कारण ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर उसका शव करुवा पारा गांव के समीप सरयू नहर में फेंक दिया। महिला का शव गुुरुवार को सरयू नहर में उतराता मिला। मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने नहर में महिला का शव उतराता देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोरथनिया गांव के रहने वाले सत्यराम गौतम ने बताया कि उसने अपनी बहन केतकी (25) की शादी तीन साल पहले इसी थाना क्षेत्र के बिंदुली गंाव निवासी एक युवक के साथ की थी। सत्यराम ने बताया कि ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित किया करते थे।
सत्यराम के मुताबिक एक अगस्त को वह अपनी बहन को लाने उसकी ससुराल गया था। वहां ससुराल वालों ने उससे झगड़ा किया और बहन को मायके भेजने से मना कर दिया। सत्यराम का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर दी और शव खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर करुवा पारा गांव के समीप सरयू नहर फें क दिया।
गुरुवार की सुबह उसका शव सरयू नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्यराम ने थाना इटियाथोक में ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।