फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चों की खोज-खबर लेने पहुंचे विधायक

Sat, 24 Nov 2018 11:46 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
मासूम बच्चों की खोज-खबर लेने पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। दुघरा कला गांव के अनाथ तीन भाइयों संदीप, मंदीप और मनीष की कहानी जानकारी मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। शनिवार को धनघटा विधायक श्रीराम चौहान इन बच्चों के घर पहुंचे और उनकी पढ़ाई, दवाई और भोजन की व्यवस्था कराने की बात कही।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दुघरा कला गांव निवासी रंजू देवी पत्नी विन्ध्याचल की मौत हो गई। विंध्याचल की आठ पहले ट्रक हादसे में मौत हो चुकी है। पति-पत्नी की मौत से नौ वर्षीय बेटे संदीप, सात वर्षीय मंदीप और पांच वर्षीय मनीष बेसहारा हो गए। ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर शुक्रवार को एसडीएम बाबूराम चौधरी दुघरा कला गांव पहुंचे तो शनिवार को धनघटा के विधायक श्रीराम चौहान भी हाल जानने आए। विधायक ने इन बच्चों के भोजन व पढ़ाई का खर्च देने के साथ ही मां के ब्रह्मभोज में लगने वाला खर्च देने की बात भी कही। विधायक ने जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान को इसके लिए जिम्मेदारी दी। विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान व संजय सिंह राठौर, नरेंद्र पांडेय, वीरेंद्र जायसवाल, प्रधान संतोष बेल्दार, फूलचंद्र चौहान आदि लोग पहुंचे थे। विधायक ने बताया कि इन बच्चों की अच्छी परवरिश तथा आर्थिक मदद के लिए मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। दिल्ली के अटल बिहारी सेवा संस्थान के संचालक ने उनसे संपर्क किया है, लेकिन अभी इस पर निर्णय गांव के लोगों व बच्चों के रिश्तेदारों की सहमति के बाद किया जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें