फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक से लूट की घटना जांच में झूठी निकली

Fri, 02 Feb 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के बेलहसा स्थित बगीचे के निकट बुधवार को मैकेनिक के साथ हुई लूट की घटना पुलिस की जांच में झूठी निकली। कंपनी के गायब हुए सामान की भरपाई के लिए मैकेनिक ने लूट की कहानी गढ़ ली।
विज्ञापन


एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के चकदही निवासी ओमप्रकाश पुत्र रंजीत ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की देर शाम वह मेंहदावल से घर लौट रहा था। रास्ते में बेलहसा बगीचे के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और कनपटी पर असलहा सटा दिया।

बदमाश उसके पास से पैंतालीस सौ रुपये, मोबाइल, कागजात, तीन अदद स्टेबलाइजर लूट कर भाग गए।  ओमप्रकाश की सूचना को गंभीरता से लेकर मामले की जांच शुरू की गई। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुआ।
विज्ञापन


घटना के बाबत कड़ाई से पूछताछ में शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में सर्विसमैन है। कंपनी का स्टेबलाइजर व कुछ अन्य सामान गायब हो गया था। उसकी भरपाई कर पाने में वह अक्षम था। इसी वजह से उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ कर पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें