फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पिटाई कर छह हजार लूटे

Mon, 25 Dec 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के सिकरी गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में महिला की पिटाई कर छह हजार रुपये लूट लिया। रविवार को हुई इस घटना में पुलिस ने चार नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सिकरी गांव निवासी हरिकरन का कहना है कि उसे शासन की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। उसका निर्माण चल रहा है। रविवार को वह मजगांवा चौराहे पर सीमेंट लेने चला गया था।

उसी दौरान गांव के ही पेशकार पुत्र रियासत, आरिफ पुत्र पेशकार, राकेश पुत्र जंगली, शकील पुत्र अजीज अपने दस  सहयोगियों के साथ उसके घर पहुंच गए और घर पर मौजूद पत्नी से गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने पत्नी की पिटाई की और तमंचा दिखाकर घर में मजदूरी के लिए रखे छह हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


हरिकरन ने कहा है कि पंचायत चुनाव में राकेश ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी थे। वोट न देने के कारण वह रंजिश रख रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा,मारपीट, डकैती और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें