फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बनवारकलां में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक अपने दोस्त के साथ पेड़ पर चढ़कर आंवले तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। दोस्त ने इसकी सूचना परिजनों, पुलिस और स्थानीय पंचायत प्रधान को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान बनवारकलां के सुरेंद्र कुमार पुत्र श्याम सिंह उम्र 23 वर्ष के रूप में की है। वह एक दोस्त के साथ जंगल में अचार के लिए आंवले लाने गया था और वह पेड़ पर चढ़कर आंवले तोड़ रहा था कि अचानक उसका पांव फिसल गया और वह साथ लगती बिजली की एचटी लाइन से टकरा गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक शादियों में खाने बनाने का कार्य करता था। उसके पिता फौज से रिटायर हुए हैं तथा उसका एक छोटा भाई भी है। मौके पर पंचायत प्रधान ठाकुर और पुलिस दल थाना प्रभारी पृथी सिंह की नेतृत्व में पहुंचा। उधर, डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें