फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार चयन के दौरान चलीं लाठियां, 12 घायल

Wed, 01 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
सिंहोरवा गांव में मारपीट के बाद भीड़ को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहोरवा में मंगलवार को कोटेदार चयन के लिए ग्रामीण बाग में इकठ्ठा हुए। मतों की गिनती के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया और बाद में लाठियां चली। इसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस की सक्रियता की वजह से बड़ा विवाद टल गया। आधा दर्जन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोटेदार चयन करने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी अमरनाथ गुप्त, केशवदास के पहुंचने पर ग्रामीण एकत्रित होने  लगे। कोटेदार की दावेदारी के लिए दो लोगों ने दावेदारी की। ग्रामीण लाइन  में खड़े हो गए।

इस प्रक्रिया में ग्रामीणों ने कुछ बाहरी लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया। यह बात विरोधी पक्ष को नागवार लगी, व विरोध करने   लगे। इसी बात पर दोनों दावेदारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। हाथापाई होने के साथ ही लाठियां भी चली। इसमें कई लोगों को चोटें आई।
विज्ञापन


मामला नियंत्रण करने के लिए मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने पुलिस कर्मियों ने साथ लाठी चार्ज करके भीड़ को नियंत्रित किया और बड़ा विवाद होने से रोका। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

बाद में खबर पर क्षेत्राधिकारी व एडिशनल एसपी ने पहुंचकर जायज लिया, व कार्रवाई का निर्देश एसओ को दिया। एसओ दिनेश यादव ने बताया हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें