फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 05 Jul 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा अतिक्रमण्ा हटाया गया।
विज्ञापन
धनघटा। बस्ती-महुली मार्ग पर स्थित कुशहवा चौराहे से बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। लोक निर्माण विभाग और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाए जाने तथा मुख्य सड़क पर जलभराव हो जाने के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ ।
विज्ञापन


कुशहवा बाजार में पीडब्लूडी की जमीन पर सड़क के किनारे गुमटी, छप्पर आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसके चलते जल निकासी बंद हो गई थी। इसके चलते पानी सड़क पर एकत्र हो गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होने तथा उस पर हुए गड्ढों में पानी भर जाने के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही थी।

अमर उजाला में दो जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर और समाज सेवियों की शिकायत के बाद हरकत में आए लोक निर्माण विभाग ने कस्बे में अपनी जमीन की पैमाइश कराई। बृहस्पतिवार को विभाग के सहायक अभियंता अतुल कुमार सिंह एवं राम कृपाल तथा  एसआई राजेश यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम कुशहवा पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने सड़क के दोनों तरफ 45-45 फीट के दायरे में पड़ने वाली गुमटियों और झोपड़ियों को जेसीबी से हटवा दिया। कुछ दुकानदारों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस के कड़े रुख को देख लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें