फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम का लालच देकर दस साल के बच्चे के साथ कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आम का लालच देकर दस साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस में बच्चे के चाचा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार को उसका दस साल का भतीजा अपने चचेरे भाई के साथ जंगल में आम लेने गया था। चचेरा भाई उसको छोड़कर साथ लगते मंदिर की तरफ चला गया, जबकि बच्चा भाई के इंतजार में वहीं पर बैठ गया। कुछ ही देर में साथ लगते गांव का एक युवक वहां पर पहुंच गया। इस दौरान उसने आम का लालच देकर उसके साथ कुकर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा। बच्चे ने इस बारे में परिजनों को बताया, उसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि मामला दर्ज कर जवाली पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें