फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो की मौत,14 घायल

Sat, 30 Apr 2016 12:19 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित बांग्लाताल के निकट बीती रात दो ट्रकों की टक्कर में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले में गुरुवार रात और शुक्रवार को हुए हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। धनघटा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम राम रामजानकी मार्ग पर बकौली कला गांव के समीप एक बाइक की टक्कर से जहां एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। बकौली कला गांव निवासी मंजूर अली  की पत्नी शहीबुन्निशा की तबीयत खराब थी।
विज्ञापन


वह इसहाक की पत्नी मोमिना खातून 30 वर्ष और हिदायत अहमद की बेटी शकीरुन्निशा 17 वर्ष के साथ गांव के पास सड़क पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। जब तीनों सड़क पार कर रही थी, उसी समय धनघटा की तरफ से गुजरी तेज गति की एक बाइक ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं। थोड़ी दूर पर बाइक पर सवार तीन युवक भी गिर गए। इतने में गांव के लोग पहुंचे और एंबुलेंस मंगा कर घायलों को सीएचसी मलौली ले गए। जहां डांक्टरों ने शहीबुन्निशा पत्नी मंजूर अली 45 वर्ष को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

बाइक चालक राजकुमार पुत्र राम अचल 28 वर्ष निवासी दुलहापार की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक सवार सुरेन्द्र गुप्ता एक अन्य समेत घायल हुई दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। खबर पर  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। एसओ आरडी मौर्य ने बताया कि  इस मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 दूसरी घटना बखिरा क्षेत्र में हुई। बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के हरदिया चौराहा निवासी अनिल वर्मा के बताया कि उनका छोटा भाई सुनील वर्मा(35) घर के बगल में एक वैवाहिक समारोह में सपरिवार शामिल हुआ था। बाद में छोटा भाई अपने दोस्त राजू के साथ बाइक से मेंहदावल क्षेत्र के कॉटी गांव में अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहा था। अभी वह नंदौर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुसम्हां गांव के पास पहुंचा था कि रात में सामने से गुजर रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही भाई की मौत हो गई। जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर बखिरा थाने पर पहुंचकर उन्होंने शव की शिनाख्त की। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि शव को रात में ही थाने पर लाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक राजू का इलाज मेंहदावल सीएचसी पर चल रहा है। मृतक के पिता जवाहर की तहरीर पर ट्रक चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं कोतवाली क्षेत्र के माहनपार के पास शुक्रवार की सुबह मैजिक और कार की टक्कर हो गई। जिससे मैजिक में सवार ड्राइवर समेत दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। माहनपार चौराहे पास मैजिक में एक तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे मैजिक चालक मो. हुसैन और बंधुआ निवासी मनोज बुरी तरह से घायल हो गए। घटन के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर जिला अस्पताल लाई। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि घायलों में एक की हालत काफी नाजुक थी। उधर, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित बांग्लाताल के निकट बीती रात दो ट्रकों की टक्कर में चालक सहित दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रहा एक ट्रक जैसे ही बांग्लाताल के निकट पहुंची ही थी की किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की टक्कर मारने वाले ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मजहर खान और खलासी गुलजार निवासी प्रतापगढ़ बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक ने बताया की वह कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर बिहार के सीवान जा रहा था। इस दौरान हाइवे के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद खड़े ट्रक का चालक ट्रक ले कर फरार हो गया।

वहीं पौली क्षेत्र में कुआनो के सिसवनिया घाट पर बने पुल के पास स्थित एक मकान के पास लगे विद्युत पोल को शुक्रवार की रात बालू से लदे एक ट्रैक्टर टाली ने टक्कर मार दी। जिससे पोल टूट कर गिर गया। पोल गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। राम शरन, परतोष आदि का कहना है कि रोजाना रात में इस रास्ते अवैध बालू का खनन करके ट्रैक्टर टाली जाती है। शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर टाली ने विद्युत पोल में इस कदर टक्कर मारा कि वह धराशाई हो गया। जिससे बगल सोए मासूम कुंदन का बाया हाथ टूट गया। द्रौपती देवी, शनि, रामदयाल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें