फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पूर्व प्रधान की मौत

Sat, 20 May 2017 11:21 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के बनकसिया गांव के पास शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पूर्व प्रधान की मौत की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतक जिला अस्पताल में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।                  
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेंहदावल क्षेत्र के बैरियावा बाराखाल निवासी और पूर्व प्रधान योगेंद्र यादव 45 वर्ष किसी काम से बाइक से खलीलाबाद आए हुए थे। वह काम समाप्त कर बाइक से मेंहदावल लौट रहे थे। अभी वह बघौली के बनकसिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 108 नंबर के एंबुलेंस से घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल भेजवाया। जहा इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पूर्व प्रधान की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन और शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए।
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान की मौत की सूूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पर सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, सपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय, वेद प्रकाश यादव, परमात्मा यादव समेत भारी संख्या में लोग देर शाम तक जुटे रहे। सपा नेता जयराम पांडेय ने बताया कि पूर्व प्रधान योगेंद्र यादव काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वे सपा के बाराखाल से बूथ प्रभारी भी थे। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे थे। उनके निधन से पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें