फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्राओं की मौत के मामले में केस दर्ज

Sun, 20 Nov 2016 11:31 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो छात्राओं की हुई मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को दुर्घटना का केस दर्ज किया। पहली दुर्घटना 18 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के पास हुई थी। एचआरपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली औरही गांव निवासी साइकिल सवार छात्रा डिंपल की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पीड़ित पिता अनिल ने बताया कि टैंकर चालक की लापरवाही की वजह से बेटी की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने टैंकर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसी तरह 19 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बंगला ताल और रैना पेपर मिल के बीच में एचआरपीजी कॉलेज से पढ़ कर स्कूटी से अपने घर सहजनवां क्षेत्र के जगदीशपुर भड़सार जा रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शालू की हादसे में मौत हो गई थी। 

पहले बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर मारी,फिर पीछे से ट्रक ने कुचल दिया था। पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि दोनों मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। हाईवे पर अनियंत्रित और तेज गति से वाहन चलाने की वजह से हादसे बढ़ रहे है। 
विज्ञापन


कोतवाल ने लोगों से अपील किया कि यातायात नियमों का पालन करें ,ताकि बढ़ते हादसों पर रोक लगे। इधर, एचआरपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने कॉलेज की छात्रा डिंपल और शालू की हादसे में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। छात्र संघ अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाया। उन्होंने दोनों मामलों में पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें