फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

Wed, 14 Sep 2016 11:38 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्घा समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। सूचना पर आस-पास के लोग जुट गए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ली। वृद्धा की पहचान क्षेत्र के बयारा गांव निवासी प्यारी देवी के रूप में हुई। जबकि दूसरी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बुधवार को साढ़े दस बजे के करीब शुगर मिल खलीलाबाद और एचआर डिग्री कॉलेज के बीच रेलवे ट्रैक पर एक 55 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आने से मौत की शिकार हो गई। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसआई मनोज त्रिपाठी ने बताया कि महिला नीले,पीले और लाल छापदार साड़ी, गुलाबी रंग का ब्लाउज, आसमानी रंग का पेटीकोट पहने हुई थी। दोनों हाथ का पंजा कट गया था और दोनों पैर घुटने के नीचे टूट गए थे। सिर और चेहरे पर भी जगह- जगह चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि महिला किसी ट्रेन से गिर जाने की वजह से मौत की शिकार हो गई। 

शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह सुबह दस बजे के करीब खलीलाबाद और मगहर रेलवे स्टेशन के बीच रसूलपुर गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना के बाद मगहर चौकी पुलिस और आसपास के गांवों के लोग जुट गए। चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय ने बताया कि शव की पहचान बयारा गांव निवासी 65 वर्षीय प्यारी देवी पत्नी स्वर्गीय भभूति चौहान के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि वृद्धा का मानसिक संतुलन कुछ दिनों से ठीक नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें