फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से तीन लाख का सामान राख

Sat, 24 Feb 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाघनगर में जूते चप्पल की दुकान में लगी आग से जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के बाघनगर कस्बे में गुरुवार की रात शार्ट सर्किट से जूते-चप्पल की दुकान में आग लग गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान दुकान में रखे जूते-चप्पल आदि करीब  तीन लाख का सामान राख हो गया।
विज्ञापन


बाद में सूचना पर बाघनगर पुलिस चौकी प्रभारी आर के गुप्ता व डायल 100 नंबर के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। बुढ़ाननगर गांव निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद नसीम पिछले कई साल से बाघनगर कस्बे में जूता चप्पल की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह गुरुवार की भी शाम को दुकान बंद कर घर चले गए।

आस-पास की लोगों ने रात में करीब 12 बजे दुकान के अंदर से धुआं उठता देखकर गुहार लगाई। उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाइद बाघनगर चौकी के पुलिस कर्मी और डायल 100 नंबर की टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र बाघनगर के कर्मियों को फोन कर बिजली सप्लाईब बंद कराई। पुलिस व गांव के लोगों ने अथक प्रयास कर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार फैसल ने बताया कि लगभग तीन लाख का जूता चप्पल जलकर कर राख हो गया। चौकी प्रभारी आके गुप्ता ने बताया कि रात में जूता चप्पल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने दुकान में रखा सबुकछ जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें