गुरुवार की रात ग्राम प्रधान के ऊपर बदमाशों ने फायरिंग की। इसमें प्रधान बाल-बाल बच गए। धनघटा थाना के हरियामाफी गांव के प्रधान सेराज अहमद (35) का आरोप है कि बाइक से रात करीब नौ बजे बाजार से घर को लौट रहे थे।
विज्ञापन
घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इसमें प्रधान की जान बच गई। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। मामले में एसओ एमपी चतुर्वेदी का कहना है कि प्रधान ने खुद 315 बोर का एक जिंदा कारतूस दिया है। घटना संदिग्ध लग रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।