फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे को बदमाशों ने पीटा

विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव निवासी बाप-बेटे को कुछ लोग रविवार की देर शाम मारने पिटने लगे। जब दोनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। गांव वालों को आता देख बदमाश दो बाइक छोड़कर भाग निकले। बाइक को गांव वालों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर दक्षिणी गांव निवासी विजय बहादुर का आरोप है कि वह बेटे के साथ रविवार की शाम गन्ना के खेत में गन्ना ट्रॉली पर लदवा रहे थे। उसी समय दो बाइक पर सवार होकर पांच-छह लोग आए और पुरानी रंजिश में उसे और बेटे को मारने पिटने लगे। किसी ने यूपी- 100 पर सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों बाइकों को पुलिस चौकी जगदीशपुर ले आई। पीड़ित ने चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है। चौकी इंचार्ज बीरेंद्र यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें