फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम महेरा के प्रधान रामकिशोर निषाद ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा कि गांव में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार रात करीब आठ बजे एक ट्रक गिट्टी उतर रही थी। तभी गांव निवासी खेमचंद्र उर्फ कल्लू पुत्र मुल्लू राजपूत आया और अभद्रता करने लगा। मना करने पर उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। भीड़ देख आरोपी जानमाल की धमकी देता हुआ भाग निकला। एसओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें