फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौट रहे ड्राईवर की हादसे में हुई मौत

Fri, 09 Feb 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के कोहरियावां गांव अधेड़ की मध्य प्रदेश मे मृतक हजरत अली के घर पर गमगीन बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाघनगर। कमाकर मुंबई से लौट रहे दुधारा क्षेत्र के कोहरियावां गांव निवासी हजरत अली की मध्य प्रदेश में बुधवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो का बुरा हाल था। शुक्रवार की देर रात तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद लोग जता रहे थे। 
विज्ञापन


 कोहरियावां गांव निवासी 50 वर्षीय हजरत अली महाराष्ट्र प्रांत के मुंबई शहर में रहकर ट्र्क ड्राइविंग कर घर का भरण पोषण कर रहे थे। कुछ माह पहले ही हजरत अली मुंबई गए थे। मंगलवार की सुबह हजरत अली मुंबई से प्रदेश के गोंडा जनपद आ रहे ट्रक पर घर के लिए सवार हो गए।

बुधवार की रात में मध्य प्रदेश प्रांत के भोपाल से 200 किलोमीटर दूर स्थित गोंगा जिले के पास सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक पर सवार हजरत अली व दो अन्य की मौत हो गई। पत्नी शतरून्निसा ने बताया कि बुधवार की रात मोबाइल पर करीब एक बजे घंटी सुनकर फोन उठाया तो परिवार ही उजड़ जाने की सूचना मिली। पत्नी को फोन से गोंडा के ट्रक मालिक ने सूचना दी थी।
विज्ञापन


गांव के जहीर अहमद ने बताया कि मौत की सूचना पर परिजनों समेत आबिद अली, मुहिब्बुर्रहमान आदि गांव वाले मध्य प्रदेश से शव को घर ला रहे हैं। शव को लेकर परिजन शुक्रवार की रात में पहुंचेंगे। घर वालों को ढांढस बंधाने के लिए समाज सेवी अब्दुल अजीम भी पहुंचे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें