फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाडे में बुद्धा हास्पिटल के मालिक और महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डॉक्टर डीके गौतम को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर से सटे पटखौली में बुद्धा हास्पिटल संचालित करने वाले डॉक्टर और उनके सहयोगी महिला डॉक्टर को फर्जीवाड़े में मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी डॉक्टर पर आरोप है कि वह अपने बुद्धा हास्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज में एएनएम, जीएनएम, डीफार्मा आदि कोर्स में प्रवेश लेकर गुमराह करके छात्र-छात्राओं से धनादोहन करते हैं।
विज्ञापन

 
चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि जनपद महरागंज के श्यामदेऊरवा क्षेत्र के परतावल की शीला देवी पत्नी अर्जुन सिंह, पुष्पांजलि सिंह पुत्री गणेश सिंह निवासी पकड़ी बावन,अहिरौली, कुशीनगर, पुनीता मौर्या पुत्री राम सजन मौर्या निवासी मिश्रौलिया कोतवाली बस्ती, नेहा यादव पुत्री हंसराज यादव निवासी कुआवल कला, हरपुर बुदहट गोरखपुर और रश्मि दूबे पुत्री चंद्रकेश दूबे निवासी डीघा खलीलाबाद ने 15 नवंबर 2017 को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।

आरोप लगाया कि डॉक्टर डीके गौतम डायरेक्टर बुद्धा हास्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज पटखौली खलीलाबाद के द्वारा विज्ञापन व अन्य माध्यम से प्रचार प्रसार करके एएनएम, जीएनएम, डी फार्मा आदि कोर्स को अपने यहां प्रवेश लेने की जानकारी देते हैं। प्रवेश के नाम पर छात्र-छात्राओं से एक लाख से लेकर डेढ़ लाख तक की रकम लेते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के समय में गुमराह करके दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए और रुपये की मांग की जाती है। छात्र-छात्राओं से जानकारी करने पर इनके जरिए दबाव बना कर सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करा कर रुपये वापसी की बात की जाती है। एसपी के निर्देश पर सीओ खलीलाबाद ने मामले की जांच की।

सीओ की जांच के उपरांत कोतवाली पुलिस ने 25 नवंबर 2017 को  डॉक्टर डीके गौतम व उनके अन्य सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना से पाया कि बुद्धा हास्पिटल व पैरामेडिकल कॉलेज अवैध ढंग से संचालित किया जा रहा है और सीएमओ ने जांच के बाद इसकी रिपोर्ट भी दी। विवेचना से डॉ. डीके गौतम और सहयोगी डॉक्टर अन्नू उर्फ रेखा गौड़ को दोषी पाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें