फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत

Sat, 13 May 2017 12:08 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के हटवा गांव में शुक्रवार को हाई वोल्टेज करंट आने से स्विच बोर्ड बंद करते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि जेठानी करंट के झटके से चोटिल हो गईं। यही नहीं गांव के कई घरों के विद्युत उपकरण भी जल गए। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। इस मामले में गांव वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हटवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अचानक हाई वोल्टेज करंट आ गया। इससे घरों में लगे बल्ब फूटने लगे। यह देखकर 28 वर्षीय जैनब खातून पत्नी जमालुद्दीन स्विच बोर्ड बंद करते दौरान करंट की चपेट आ जाने से मौत की शिकार हो गई। वहीं उसकी जेठानी रेहाना खातून करंट के झटके से मामूली रूप से घायल हो र्गइं। 

रेहाना खातून ने बताया कि उसकी देवरानी जैनब पहले उसे बचाने का प्रयास किया और बाद में खुद करंट की चपेट में आ गई। प्रधान के पति मन्नान का आरोप था कि अचानक गांव में हाई वोल्टेज सप्लाई हो जाने से गांव की जैनब खातून की मौत हो गई। उनके गांव के रहने वाले तमाम लोगों के घरों में लगे पंखे, बल्ब जल गए। जबकि इकबाल का पंखा और बर्तन के कारोबारी मौलवी, क्यूब, आजम समेत कई लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। 
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि जैनब के  पास बेटी अरीषा खातून उम्र पांच वर्ष, बेटा  सहजान अली  उम्र तीन वर्ष तथा बेटी अदीवा उम्र एक वर्ष की।

महिला के पति जमालुद्दीन बंगलौर में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।  लोगों ने पति को फोन पर मामले की सूचना दी। क्षेत्र के जेई पप्पू विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह गड़बड़ी ठीक कराई गई। बाद में एलटी लाइन पर तार गिर जाने की वजह हाई वोल्टेज सप्लाई होने से हादसा हो गया।एक्सईएन संजय सिंह ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक एलटी लाइन का कंडक्टर टूटा है और किसी के घर से रिटर्न इनवर्टर की सप्लाई हो गई। इससे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वैसे मामले की जांच एसडीओ को दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी दे पाएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें