फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

Tue, 01 Nov 2016 11:01 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
धनघटा। महुली पुलिस ने सोमवार की शाम को चेकिंग के दौरान शांतिनरगापार के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी में बदमाश के पास से 1700 नकदी और एक मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए बदमाश ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर करीब दो माह पूर्व पीएसी के एक जवान को लूट लिया था।      
विज्ञापन

 इंसपेक्टर महुली सबाहुद्दीन ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के रजनौली निवासी एवं पीएसी के जवान अश्वनी कुमार राय पुत्र रघुपति राय से अज्ञात बदमाशों ने गत दो सितंबर की रात लगभग साढे़ नौ बजे कोदवट गांव के पास बंधे पर 18 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था।
इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर विवेचना हो रही थी। आगे बताया कि सोमवार की शाम को वह अपने सहयोगी पूर्व एसओ रमेश यादव, उप निरीक्षक कमलेश सिंह, मनोज यादव, तबरेज, ज्ञानचंद व मुहम्मद जमीर के साथ शांतिनरगापार गांव के पास वाहन चेकिंग में जुटे थे। 
विज्ञापन

उसी समय वहां पहुंचे एक युवक को पुलिस ने रोकना चाहा तो वह भागने लगा। पुलिस ने जब उसे पकड़कर पूछताछ किया तो उसने अपना योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र राजदेव सिंह निवासी सिंहटीकर थाना बखिरा का निवासी बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर गोलू ने बताया कि दो सितंबर की रात महुली क्षेत्र के कोदवट गांव के पास पीएसी के जवान अश्वनी राय के साथ  हुई लूट के मामले में शामिल था। तलाशी में उसके पास से 1700 नकदी और लूटी गई मोबाइल बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी ने लूट की घटना में शामिल अपने दो साथियों के बारे में भी बताया। जिसमें एक बदमाश महुली क्षेत्र का और दूसरा गोरखपुर का निवासी है। पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया। जबकि पुलिस पकड़ से दूर प्रकाश में आए दो अन्य बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें