बखिरा क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने चचेरे भाई पर कमरे में बंद करके दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। सीओ के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने रविवार को चचेरे भाई,चाचा और चाची के खिलाफ केस दर्ज किया।
पीड़िता का आरोप था कि उसकी शादी बखिरा क्षेत्र में हुई है। वह अक्टूबर 2016 से अपने मामा के घर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई है। 10 नवंबर 2016 को वह अपने मामा के घर पर थी। मामा के घर से निकट के चौराहे पर कुछ सामान खरीदने जा रही थी। उसी दौरान के चाचा का लड़का पहुंचा और मेरी मां की तबियत खराब होने की जानकारी दी। आरोप है उसकी बात पर विश्वास करके उसके साथ में बाइक से मायके के लिए निकली।
आरोप था कि चाचा का लड़का उसे खलीलाबाद शहर के एक मोहल्ले में स्थित एक मकान के कमरे में कुछ सामान लेने की बात कह कर ले गया। जहां कमरे को अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उसे मारापीटा। जिससे उसे चोट आई। आरोपी कमरे में बंद करके उसे जानमाल की धमकी देकर कहीं चला गया। उसके शोर मचाने पर कुछ लोग जुटे और दरवाजा खोले तो वह बाहर निकल पाई। बाद में मामा के घर गई और पूरी बात मामा को बताई।
आरोप था कि मामा जब आरोपी के घर जाकर उलाहना दिए तो लोग मामा को धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि सीओ के निर्देश पर आरोपी चचेरे भाई,चाचा और चाची के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है।