फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में राजगीर मिस्त्री की मौत

Mon, 25 Jun 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नन्दौर-रूधौली मार्ग पर स्थित राजघाट पुल के समीप दुर्घटना में मृतक जंगीलाल चौरसिया के रोते बिखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेलहर। नंदौर-रुधौली मार्ग पर राजघाट पुल के समीप रविवार को किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। सोमवार को लोगों को घटना की जानकारी हुई। 33 वर्षीय जंगीलाल चौरसिया बखिरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल दशहर के टोला देवघाट के रहने वाले थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।  रंगीलाल ने बताया बस्ती जिले के मुंडेरवा में उनके भाई जंगीलाल काम कर रहे थे। जंगीलाल रविवार को मुंडेरवा से घर आए और उनसे पैसे मांगे। उसके बाद बाइक से चौराहे की तरफ निकल गए।

जब देर रात तक वह घर वापस नहीं आए तो उनके मोबाइल पर काफी देर तक फोन मिलाया गया लेकिन, फोन नहीं उठा। अन्य जगहों पर जानकारी ली गई लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। सोमवार की सुबह सुरसा चमनजोत निवासी एक व्यक्ति ने फोन से घटना की सूचना दी। उसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पत्नी रीना, आठ वर्षीय बेटी काबेरी, पांच वर्षीय बेटा अभिषेक और मां मेवाती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग यहीं कह रहे थे कि जंगीलाल काफी मिलनसार थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसओ सदानंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें