फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, क्लर्क की मौत

Sun, 16 Apr 2017 10:49 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर शहीद बाबा की मजार के पास रविवार अलसुबह कार डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक और रेलवे वर्कशॉप में लिपिक के पद पर तैनात जितेंद्र मिश्र की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल  हो गए। 
विज्ञापन

 हादसे में मारे गए जितेंद्र की शादी 28 अप्रैल को होने वाली थी और वह अपनी ही शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे।
मगहर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि गोरखपुर-लखनऊ हाईवे स्थित शहीद बाबा के मजार के निकट एक कार डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर गोरखपुर जिले के सहजनवां से पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से तीनों को गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चालक ने दम तोड़ दिया।

कार में मिले निमंत्रण कार्ड पर गंगा मिश्र के नाम से लिखे मोबाइल नंबर से पूछताछ के बाद मृत कार चालक की पहचान आजमगढ़ जिले के ग्राम चाउको बुजुर्ग, थाना- जीएनपुर निवासी जितेंद्र मिश्र(28) के रूप में हुई। मोबाइल से बातचीत में गंगा मिश्र ने बताया कि उनके भतीजे जितेंद्र मिश्र की 28 अप्रैल को शादी होनी थी। 
विज्ञापन

उसी सिलसिले में वे शनिवार को फैजाबाद निमंत्रण कार्ड देने गए थे। हादसे के वक्त वे गोरखपुर लौट रहे थे। कार में भतीजे का एक दोस्त और दोस्त की बहन भी सवार थी। गोरखपुर जिला अस्पताल में भतीजे की मौत हो गई।

 गंगा मिश्र ने बताया कि भतीजा जितेंद्र रेलवे वर्कशॉप गोरखपुर में लिपिक के पद पर तैनात था। गोरखपुर के शिवपुर शहबाजगंज में भी उनका मकान है। खुशी के माहौल में घर के लोग तिलक और शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस हृदय विदारक घटना से उनके घर मातम छा गया। दोपहर में पोस्टमार्टम बाद शव आने पर घर में एक बार फिर कोहराम मच गया। चाचा गंगा मिश्रा ने राजघाट के राप्ती तट पर मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें