धनघटा में मंगलवार शाम राम जानकी मार्ग स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक की छात्रों और अन्य लोगों जमकर पिटाई की। चर्चा है कि एक छात्रा के साथ आरोपी शिक्षक ने अश्लील हरकत की है। पिटाई के चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। भयभीत आसपास के दुकानदाराें ने दुकानें बंद कर दी। इसी बीच सूचना पर पहुंची। इसी बीच हमलावर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने कमरे में बंद शिक्षक को ताला तोड़कर बाहर निकाला और अपने साथ ले गई।
आसपास के लोगों मुताबिक शिक्षक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा से अश्लील हरकत करता था। इसकी उसने वीडियो भी बना ली थी। चर्चा है कि शनिवार को एक छात्र ने आरोपी शिक्षक को मोबाइल चुरा कर इसमें से मेमोरी कार्ड निकाल लिया। इसे जब उसने अपने मोबाइल में डालकर चलाया तो वह दंग रह गया। उसने इस वीडियो को छात्रा के भाई के पास भेज दिया। तभी से छात्रा के घरवाले शिक्षक की तलाश में जुट गए। मंगलवार के शाम जब वह शिक्षक कोचिंग सेंटर में बैठा था, उसी समय काफी संख्या में लोग पहुंचे और शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। काफी देर तक यह चलता रहा।
इसी बीच किसी की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में शिक्षक पर लगे आरोप निराधार हैं ,अभी तक कोई आरोप लगाने वाला नहीं पहुंचा। शिक्षक को मारने पीटने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया जाएगा।